बलिया के इस गांव में अराजकतत्वों ने 150 बोझ धान में लगाई आग, जलकर राख

बलिया के फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेयपुर गांव में रविवार तड़के सुबह अराजकतत्वों ने बगीचे में रखे धान के बोझे में आग लगा दी। इस घटना में लगभग 150 बोझ धान जलकर राख हो गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने निजी पंपसेट और हैंडपंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

सागरपाली निवासी जोगी राम ने अपने खेत से धान की फसल काटने के बाद उसे पाण्डेयपुर स्थित बगीचे में रखा था। शनिवार देर रात अराजकतत्वों ने इसी धान के बोझे में आग लगा दी। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और राजस्व टीम को घटना की जानकारी दी।

ग्रामीणों ने बताया कि पाण्डेयपुर स्थित यह बगीचा अराजकतत्वों का अड्डा बन गया है। यहां आए दिन मादक पदार्थों का सेवन कर कोई न कोई घटना को अंजाम दिया जाता है।

धान जलने की खबर सुनकर जोगी राम सदमे में आ गए। उन्होंने बताया कि तूफान के कारण उनकी कुछ फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी थी, और अब बची हुई फसल भी आग से जलकर नष्ट हो गई।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago