बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गाव से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई है। उसकी मां ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 4 दिसंबर 2025 की रात करीब 2 बजे अपने बिस्तर से गायब मिली। नाबालिग की मा के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी को काफी खोजा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
नाबालिग की मां ने बताया कि उनकी बेटी पिछले कई महीनों से रवि राजभर नामक एक लड़के से फोन पर बात करती थी। बार-बार मना करने के बावजूद वह चोरी-छिपे उससे संपर्क में रहती थी और व्हाट्सएप पर भी जुड़ी रहती थी। नाबालिग की मां को पूरा संदेह है कि रवि राजभर ने ही उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाया है। उन्होंने रवि राजभर द्वारा बेटी के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका भी जताई है।
भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…