बलिया के गांव में पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर, 10 दिसंबर को छुट्टी पर आने वाले थे गांव

बलिया के रेवती थाना क्षेत्र स्थित तुलसी छपरा गांव में शनिवार शाम शहीद सैनिक मनीष यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों की भीड़ जवान के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।

इससे पहले, सेना में कार्यरत मनीष यादव का पार्थिव शरीर रेवती बस स्टैंड पर लाया गया। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों लोग पहले से ही बस स्टैंड पर जमा थे। शव पहुंचते ही स्थानीय युवाओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जोरदार नारे लगाए, जिससे वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।

जानकारी के अनुसार, मनीष यादव की मौत ड्यूटी के दौरान करंट लगने से हुई थी। घटना के बाद उनका उपचार किया गया और पोस्टमार्टम के उपरांत दो दिनों बाद उनका शव रेवती पहुंचा।

मनीष के निधन की खबर गांव पहुंचते ही उनके घर पर मातम पसर गया। उनके माता-पिता जो बाहर रहते थे, एक दिन बाद गांव लौटे। गांव के लोग उनके दरवाजे पर बैठकर परिवार को सांत्वना दे रहे थे। मनीष यादव अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और अविवाहित थे। वह 10 दिसंबर को छुट्टी पर गांव आने वाले थे और इसके लिए आवेदन भी दे चुके थे।

क्षेत्र के लोग मनीष के शव के साथ उनके घर तक पहुंचे। घर पर पहुंचते ही एक बार फिर ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। स्थानीय निवासियों ने मनीष की याद में श्रद्धांजलि अर्पित की। यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक और देशभक्ति की भावना को जगा रही है, जहां लोग सेना के जवानों के योगदान को सलाम कर रहे हैं।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago