बिहार के लड़के के लिए जापान से गांव चली आई मारिया, जानिए पूरी कहानी

कहते हैं कि प्रेम की कोई सीमा नहीं होती- न देश की, न भाषा की और न ही संस्कृति की। इस कहावत को सच कर दिखाया है बिहार के एक छोटे से गांव के छोरे और जापान की गोरी मेम ने। मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड अंतर्गत रौता गांव इन दिनों एक अनोखी शादी को लेकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जहां सात समंदर पार से आई जापानी बहू ने सबका दिल जीत लिया है।

टोक्यो में शुरू हुई इंजीनियर राहुल और मारिया की प्रेम कहानी
रौता गांव निवासी राहुल कुमार, जो एक आईआईटी इंजीनियर हैं, साल 2020 से जापान की प्रतिष्ठित कंपनी होंडा (Honda) में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। टोक्यो में काम के दौरान ही उनकी मुलाकात मारिया से हुई।

मारिया भी वहां एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हैं। दोस्ती से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे प्यार में बदला। दोनों ने अपने परिवारों की सहमति ली और जापान की राजधानी टोक्यो में विवाह के बंधन में बंध गए।

शादी के बाद राहुल अपनी जीवनसंगिनी मारिया को लेकर अपने पैतृक गांव रौता पहुंचे। जैसे ही विदेशी बहू ने गांव की दहलीज पर कदम रखा, स्थानीय लोगों ने पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago