बलिया रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से माघ मेला के अवसर पर चलने वाली विभिन्न मेला विशेष गाड़ियों को अलग-अलग तिथियों पर निरस्त कर दिया है। इन रद्द की गई ट्रेनों में बलिया से होकर गुजरने वाली कई गाड़ियां भी शामिल हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
छपरा से 13, 15, 16, 18, 19, 23, 24, 25, 26 जनवरी तथा 01, 02, 15 एवं 16 फरवरी को चलने वाली 05113 छपरा-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। इसी तरह, प्रयागराज रामबाग से 13, 15, 16, 18, 19, 23, 24, 25, 26 जनवरी तथा 01, 02, 15 एवं 16 फरवरी को चलने वाली 05114 प्रयागराज रामबाग-छपरा मेला विशेष गाड़ी भी रद्द रहेगी।
छपरा से 13, 15, 16, 18, 19, 21, 23, 30 जनवरी तथा 01, 13 एवं 15 फरवरी को चलने वाली 05005 छपरा-झूसी मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। वहीं, झूसी से 14, 16, 17, 19, 20, 22, 24, 31 जनवरी तथा 02, 14 एवं 16 फरवरी को चलने वाली 05006 झूसी-छपरा मेला विशेष गाड़ी भी रद्द कर दी गई है।
बढ़नी से 19, 20, 21, 24, 25, 26 जनवरी तथा 02, 03, 16 एवं 17 फरवरी को चलने वाली 05107 बढ़नी-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। प्रयागराज रामबाग से 20, 21, 22, 25, 26, 27 जनवरी तथा 03, 04, 17 एवं 18 फरवरी को चलने वाली 05108 प्रयागराज रामबाग-बढ़नी मेला विशेष गाड़ी भी रद्द रहेगी।
बनारस से 19, 20, 21, 24, 25, 26 जनवरी तथा 02, 03, 16 एवं 17 फरवरी को चलने वाली 05109 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। इसी प्रकार, प्रयागराज रामबाग से 19, 20, 21, 24, 25, 26 जनवरी तथा 02, 03, 16 एवं 17 फरवरी को चलने वाली 05110 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेला विशेष गाड़ी भी रद्द रहेगी।
झूसी से 19, 20, 24, 25, 26 जनवरी तथा 02, 03 एवं 16 फरवरी को चलने वाली 05112 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 20, 21, 25, 26, 27 जनवरी तथा 03, 04 एवं 17 फरवरी को चलने वाली 05111 गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी भी रद्द रहेगी। इसके अतिरिक्त, गोरखपुर से 16, 18, 21, 23, 30 जनवरी तथा 01, 13 एवं 15 फरवरी को चलने वाली 05002 गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी और झूसी से 17, 19, 22, 24, 31 जनवरी तथा 02, 14 एवं 16 फरवरी को चलने वाली 05001 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी भी निरस्त कर दी गई है।
झूसी से 09, 10, 11, 12, 13, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29, 30 जनवरी तथा 03, 04, 05, 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 14 एवं 17 फरवरी को चलने वाली 05101 झूसी-गाजीपुर सिटी-छपरा-थावे-सीवान-भटनी-मऊ-वाराणसी सिटी-झूसी रिंग रेल मेला विशेष गाड़ी भी रद्द रहेगी।
झूसी से 20, 21, 25, 26, 27 जनवरी तथा 03, 04 एवं 17 फरवरी को चलने वाली 05104 झूसी-बनारस मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। इसी तरह, बनारस से 20, 21, 25, 26, 27 जनवरी तथा 03, 04 एवं 17 फरवरी, 2024 को चलने वाली 05103 बनारस-झूसी मेला विशेष गाड़ी भी रद्द रहेगी।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…