पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत मऊ–पिपरीडीह–दुल्लहपुर एवं मऊ–खुरहट रेलखंड पर आधारभूत संरचना के विकास का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के तहत 6 से 18 दिसंबर तक पैच डबलिंग, प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक का काम होगा। रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के मद्देनजर ब्लॉक दिए जाने के कारण बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण सवारी व एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में व्यापक बदलाव किया गया है।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस अवधि में बेल्थरा रोड से गुजरने वाली कई ट्रेनें पूरी तरह निरस्त कर दी गई हैं। इनमें 55138 बनारस–भटनी और 55137 भटनी–वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी (13 से 18 दिसंबर), 65108/65107 वाराणसी सिटी–भटनी–वाराणसी सिटी सवारी (13 से 18 दिसंबर), 15103 गोरखपुर–बनारस तथा 15104 बनारस–गोरखपुर एक्सप्रेस (16 से 18 दिसंबर) और 15111/15112 छपरा–वाराणसी सिटी–छपरा सवारी गाड़ी (16 से 18 दिसंबर) शामिल हैं। इन ट्रेनों के निरस्त होने से बेल्थरा रोड, लार रोड, सलेमपुर, मऊ और भटनी की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा होगी।
इसके अतिरिक्त, कई लंबी दूरी की ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन अथवा शॉर्ट ओरिजिनेशन के तहत चलाया जाएगा। 15008 लखनऊ जं.–वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 12 से 17 दिसंबर तक गोरखपुर में समाप्त होगी, जबकि 15007 वाराणसी सिटी–लखनऊ जं. एक्सप्रेस 13 से 18 दिसंबर तक गोरखपुर से चलाई जाएगी। इसी प्रकार, 19091 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर, 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर और 19489 अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी में ही समाप्त होंगी। इनके अप मार्ग की ट्रेनें वाराणसी से प्रारंभ की जाएंगी। इससे बेल्थरा रोड से गोरखपुर और वाराणसी के बीच सीधी रेल सुविधा अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
कुछ ट्रेनों को विलंब से भी चलाया जाएगा। 19489 अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस 17 दिसंबर को 240 मिनट तक पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कार्य पूरा होने के बाद इस रेलखंड की लाइन क्षमता बढ़ेगी, जिससे ट्रेनों के समय में सुधार होगा और भविष्य में यात्रियों की मांग के अनुरूप अधिक ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य कर लें।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…