यूपी में दहेज में सोने की चेन और बुलेट की मांग नहीं हुई पूरी तो शादी से क‍िया इनकार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में विवाह तय हुआ और वरीक्षा व तिलक हो गया। शादी के कार्ड बंट गए और विवाह के 17 दिन पहले दहेज में चेन व बुलेट की मांग रख दी। दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने शादी से इनकार  कर दिया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हा सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

कोठी के एक गांव के व्यक्ति की शादी बड़ा लालपुर मजरे दरावपुर निवासी इंद्रसेन से तय हुई थी। इंद्रसेन और उसके भाई सुमित कुमार, संतोष कुमार, अमित कुमार, सर्वेश कुमार सहित उसकी मां छेदाना ने कोई भी मांग न करने का वादा किया था। दो मार्च 2025 को वरीक्षा और 17 नवंबर 2025 को तिलक हुआ। चार दिसंबर 2025 को शादी होनी थी, जिसके कार्ड भी बंट गए थे।

आरोप है कि इसके बाद ससुरालीजन सोने की चेन और बुलेट बाइक की मांग करने लगे। पीड़ित के इन्कार करने पर आरोपित पक्ष ने 19 नवंबर शादी से इनकार कर दिया।

पीड़ित की तहरीर पुलिस ने दुल्हा इंद्रसेन, उसके भाई समित, सन्तोष, सर्वेश, अमित और मां छेदाना पर मुकदमा कराया है। कोठी थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज मामले की जांच की जा रही है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago