Connect with us

स्पेशल बलिया

PUBG खेलते हुआ प्यार, फिर प्यार में अमेरिका से यूपी पहुंची युवती, जानें फिर क्या हुआ…

Published

on

कहते हैं कि सच्चा प्यार किसी सरहद को नहीं मानता। ऐसी ही कहानी हमने सीमा हैदर के मामले में देखी थी, जहां पाकिस्तान में रहने वाली चार बच्चों की मां अपने प्रेमी को पाने के लिए कहां से कहां चली आई। ऐसा ही एक नया मामला फिर यूपी में सामने आया है, जहां पबजी खेलते खेलते प्यार में पागल हुई एक अमेरिकी लड़की करीब 12 हजार किलोमीटर का सफर करके इटावा पहुंच गई। पुलिस को जब उसकी कहानी पता चली तो वो भी सन्न रह गई।

खबरों के मुताबिक, अमेरिका के फ्लोरिडा शहर की रहने वाली ब्रुकलीन पबजी गेम की दीवानी थी। पबजी खेलते-खेलते वो चंडीगढ़ के दोस्त युवी वांगो और इटावा के हिमांशु के संपर्क में आई। ब्रुकलीन फ्लोरिडा के क्रीक रोड ग्रेसविले की रहने वाली है और ऑनलाइन उसकी चैटिंग इन दोनों से चल रही थी। पबजी खेलते वक्त उसकी फ्रेंडशिप चंडीगढ़ के एक शख्स युवी वांगो से हुई थी। ब्रुकलीन तीन महीने से चंडीगढ़ में अपने दोस्त के साथ ही उसके फ्लैट पर रह रही थी, लेकिन वो हिमांशु से मिलने को बेताब थी। इसी बीच वो भी चंडीगढ़ पहुंच गया और दोनों में प्यार भी हो गया। हिमांशु के साथ प्यार होते ही ब्रुकलीन इटावा आने की जिद करने लगी। हिमांशू के बार- बार मना करने के बाद भी ब्रुकलीन नहीं मानी।

कहते हैं प्यार में इंसान अंधा हो जाता है। बार- बार ब्रुकलीन के कहने के बाद ब्रुकलीन और हिमांशु 10 जून को इस भयंकर गर्मी में इटावा के भरथना पहुंच गई, लेकिन फिर इसके बाद तीन दिन साथ में बिताने के बाद वो लड़की रोडवेज बस से वापस दिल्ली जा रहे थी। तभी किसी सवारी को ये मामला थोड़ा संगीन लगा। जिसके बाद बस यात्री ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। हालांकि पूछताछ में पाया गया कि ब्रुकलीन अपनी मर्जी से इंडिया आई थी। उसे वापस महिला पुलिस के साथ दिल्ली रवाना कर दिया गया। जहां से वो अपने देश वापस चली जाएगी। पुलिस की माने तो लड़की हिंदी बिल्कुल नहीं जानती थी। उसके बातचीत करने का लहजा भी अमेरिकन था। वहीं, हिमांशु की इंग्लिश भी कमजोर थी। इसलिए दोनों गूगल ट्रांसलेटर के माध्यम से आपस में बातचीत करते थे।आपको बता दे कि पूरा मामला औरैया जनपद के सुभानपुर गांव का है जहाँ हिमांशु कठेरिया ब्रुकलीन को अपनी मौसी के घर लेकर गया था.

Spread the love
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat