बलिया में हत्या के 4 आरोपियों को उम्रकैद, 11-11 हजार रुपए लगा जुर्माना

बलिया में एक हत्या के मामले में न्यायालय ने चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट-04 ने दोषियों पर 11-11 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

यह फैसला पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन शाखा की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप आया है।

न्यायालय ने थाना बैरिया में पंजीकृत हत्या के मुकदमे में धर्मेन्द्र पासवान पुत्र रामनारायण पासवान, ओमप्रकाश यादव उर्फ लालू यादव पुत्र रंगनाथ यादव, राजेश यादव पुत्र रामकुमार यादव और बृजेश यादव पुत्र शिवनारायण यादव को दोषी पाया। ये सभी जगदेवा ढाही, थाना बैरिया, जनपद बलिया के निवासी हैं।

अभियुक्तों को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और दस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर प्रत्येक अभियुक्त को 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

इसके अतिरिक्त, IPC की धारा 504 में दोषी पाए जाने पर उन्हें एक वर्ष का कठोर कारावास और एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। यह अर्थदंड न देने पर प्रत्येक अभियुक्त को एक सप्ताह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

न्यायालय ने यह भी आदेश दिया कि अभियुक्तों द्वारा विवेचना और विचारण के दौरान जेल में बिताई गई अवधि को कारावास की सजा में समायोजित किया जाएगा। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। इस मामले में अभियोजन अधिकारी ए.डी.जी.सी. संदीप कुमार तिवारी रहे।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago