बलिया के विधानसभा बैरिया में राजनीतिक हलचल इन दिनों तेज है। युवा नेता विपुलेंद्र प्रताप सिंह के किसान एकता यात्रा के आह्वाहन से किसानों और नौजवानों में उत्साह बना हुआ है। बताते चले कि विपुलेंद्र प्रताप सिंह का प्रदेश की छात्र राजनीति में बड़ी धमक रही है, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्र संघ बहाली , छात्रवृति और छात्रों के कई मुद्दों पर उन्होंने लगातार संघर्ष कर अपनी पहचान स्थापित किया है। विपुलेंद्र प्रताप सिंह पूर्व सांसद विरेंद्र सिंह मस्त के सुपुत्र भी हैं।
द्वाबा में उनके आने से राजनैतिक सरगर्मी तेज है, विगत दिनों मोथा नामक चक्रवात ने पूरे बलिया समेत पूरे उत्तर भारत में तबाही मचाई थी। जिससे किसानों की खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं और किसानों को सरकार द्वारा सही समय पर मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। इस मुद्दे को लेकर पूरे बैरिया के सैकड़ों गांवों में विपुलेंद्र प्रताप सिंह ने गांव गांव पंचायत कर इस इस मुद्दे के प्रति किसानों को जागरूक किया और सरकार से किसानों किसानों को मुआवजा देने की पहल की। किसान एकता यात्रा की तैयारियों को लेकर विपुलेंद्र प्रताप सिंह ने गांव गांव में जाकर किसानों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं और लोगों से 12 दिसंबर को इस यात्रा में सम्मिलित होने के लिए अपील कर रहे हैं।
ब्लाकवार किसानों की बैठक भी हो रही है जिसमें मुरली छपरा, बैरिया, रेवती और बेलहरी के किसान अपने विचारों को रख रहे है और इस यात्रा में अपने सुझाव दे रहे हैं। विपुलेंद प्रताप सिंह का कहना है कि किसानों को उनके फसलों के नुकसान के मुताबिक उचित मुआवजा ससमय मिले और सभी किसान भाईयों से निवेदन है कि सभी किसान भाई राजकीय महाविद्यालय सोनबरसा उपस्थित होकर यात्रा का हिस्सा बन बैरिया तहसील तक अपने अधिकार के लिए चले। हम चाहते है कि द्वाबा सहित बलिया के नौजवानों और किसानों के बीच एक सकारात्मक राजनीति की पहल हो और मुद्दों की बात कर नौजवानों व किसानों को लाभान्वित करे।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…