बलिया में मौसी बनकर शादी कराने पहुंची महिला ने नशीला पदार्थ सुंघाया, 24 घंटे बेहोश रहा फौजी का परिवार, जेवर-नकदी भी पार किया

बलिया के चितबड़ागांव क्षेत्र के कारो गांव में एक महिला ने मौसी बनकर सेना के रिटायर्ड जवान के परिवार को निशाना बनाया। महिला ने घर के सदस्यों को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों रुपए के जेवर और नकदी चुरा ली। घटना के बाद परिवार 24 घंटे तक बेहोश रहा।

कारो गांव निवासी गिरीश चंद्र उपाध्याय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद अपनी पत्नी शोभा देवी और छोटे पुत्र अभिनव चंद्र उपाध्याय के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा और बहू गैर जनपद में हैं। बुधवार रात एक महिला गिरीश चंद्र के घर पहुंची और खुद को शोभा देवी की दूर की मौसी बताया। उसने अविवाहित अभिनव की शादी कराने का भी दावा किया।

रिश्तेदार और अगुआ समझकर परिवार के सदस्यों ने महिला का खूब आदर-सत्कार किया। इसी दौरान मौका पाकर महिला ने सभी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। कुछ ही देर में परिवार के सदस्य बेहोश हो गए। इसके बाद महिला घर में रखे लाखों रुपए के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई।

पूरा परिवार गुरुवार शाम तक बेहोश रहा। देर रात जब परिवार के कुछ सदस्यों को होश आया, तो उन्होंने उन्होंने देखा कि घर के सारे दरवाजे खुले हैं एवं घर में रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ है, जिसके बाद पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।

इस मामले में थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। चितबड़ागांव थाना अध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस जांच में जुट गई है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago