अपना प्रदेश

कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ: इंडिगो की एक फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। यह फ्लाइट कुवैत से हैदराबाद आ रही थी। उड़ान के दौरान ही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। आनन-फानन में फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया है।

दिल्ली एयरपोर्ट को मिली धमकी

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी। यह ईमेल दिल्ली एयरपोर्ट के आया था। ईमेल मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट हो गया और इंडिगो की फ्लाइट की मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकाल लैंडिंग करवाई गई।

मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

FlightRadar24 के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट एयरबस A321-251NX ने रात को 1.56 बजे कुवैत से उड़ान भरी थी। यह फ्लाइट हैदराबाद की तरफ जा रही थी। हालांकि, धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद फ्लाइट को आज सुबह 8:10 बजे मुंबई में ही लैंड किया गया।

पहले भी मिली थी धमकी

इससे पहले 23 नवंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की एक फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह फ्लाइट बहरीन से हैदराबाद आ रही थी। धमकी मिलने के बाद विमान को मुंबई एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया और फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago