बलिया: जिले के बेल्थरा रोड स्थित उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव में वैवाहिक विवाद के बाद पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में पति की इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, पशुहारी गांव निवासी 29 वर्षीय सूरज राजभर गुरुवार शाम नशे की हालत में घर पहुंचे। उनका अपनी 28 वर्षीय पत्नी शशि से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर तनाव में आकर दोनों ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।
स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। परिजन सूरज को वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
वहीं, उनकी पत्नी शशि का इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। सूरज की मौत से परिवार में शोक व्याप्त है। उनकी शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। वह अपने दो भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर थे।
परिजनों ने शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में उभांव एसएचओ संजय शुक्ला ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…