बलिया जिले के रसड़ा-बलिया मार्ग पर सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति की मौत हो गई। यह हादसा रेखहां-माधोपुर गांव के बीच हुआ। टक्कर में मृतक की पत्नी और पांच वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें रसड़ा अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
फेफना थाना क्षेत्र के मटिंही गांव निवासी 30 वर्षीय विपिन सिंह अपनी पत्नी संगीता सिंह और पांच वर्षीय पुत्री शिवांशी के साथ बाइक से रसड़ा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में विपिन सिंह, उनकी पत्नी संगीता और बेटी शिवांशी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से रसड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विपिन सिंह को मृत घोषित कर दिया। संगीता सिंह और उनकी बेटी शिवांशी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…