बलिया में हेरोइन तस्कर को सुनाई गई सजा, डेढ़ साल का सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माना

बलिया न्यायालय ने हेरोइन तस्करी के एक मामले में अपना फैसला सुनाया है। अदालत ने एक तस्कर को डेढ़ वर्ष के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। यह फैसला पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप आया है।

बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के बाद, थाना सहतवार में एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत मुकदमे में अभियुक्त अजय पासवान उर्फ गुडमुरिया को दोषी पाया गया। अजय पासवान शिवनारायण पासवान का पुत्र और वार्ड नंबर-12, कस्बा सहतवार, बलिया का निवासी है।

विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-04, जनपद बलिया ने धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अभियुक्त को दोषी ठहराया। उसे 01 वर्ष 06 माह के सश्रम कारावास और 10,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि अर्थदंड अदा न करने पर अभियुक्त को 02 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

यह मामला 02 जुलाई 2020 का है, जब थाना सहतवार पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 18 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की थी। इसके बाद, थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। इस मामले में अभियोजन अधिकारी ए.डी.जी.सी. हरेराम वर्मा रहे।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago