विदाई के दौरान दुल्हन को कार में लेकर भाग निकला दूल्हे का ड्राइवर, नजारा देख उड़ गए घरवालों के होश

फतेहपुर: जाफरगंज थाने के एक गांव में रविवार को आई बारात में दूल्हे की कार चला रहे नशे में धुत चालक को बारातियों ने पीट दिया। खुन्नस में सुबह विदाई के समय चालक दुल्हन को कार में बिठाकर तेज रफ्तार में भाग गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने रोकने की कोशिश की तो कार चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे अफरातफरी मच गई। इस पर जानती पक्ष के युवकों ने बाइक से कार चालक का पीछा कर एक किमी दूर घेरकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। हालांकि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली है।

बिंदकी कोतवाली के एक गांव से रविवार को जाफरगंज थाने के एक गांव बारात आई थी। वर पक्ष ने पड़ोसी गांव से दूल्हे के लिए किराए पर कार की थी। दूल्हे की कार का चालक अगवानी के समय नशे में धुत हो गया। चालक दूल्हे को लेकर द्वारचार के लिए पहुंचा तो अजीब हरकतें की।

इस दौरान जनातीयों ने चालक को समझाया और दुबारा इस तरह की हरकत न करने के लिए चेताते हुए तमाचा जड दिया। सोमवार को विदाई के समय फिर कार चालक फिर नशे में हो गया। विदाई के लिए कार लेकर चलने को बारातियों ने कहा तो वह भिड़ गया। मामला उत्तेजक हुआ तो लोगों ने शांत कराया।

इसके बाद दुल्हन को विदाई के लिए कार में बिठा दिया गया। इसी बीच मौका पाकर कार चालक दुल्हन सहित कार लेकर भाग निकला। मौजूद लोगों ने रोकने की कोशिश की तो चालक कार चढ़ाने का प्रयास किया।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago