यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के एक युवक से तय हुई थी। 20 अप्रैल को दोनों की शादी होनी थी। दोनों पक्षों की ओर से धूमधाम से शादी करने के लिए तैयारियां की जा रही थी। रिश्तेदार भी दुल्हे व दुल्हन के घरों के आ चुके थे।
इसी बीच दूल्हा शादी के एक दिन पहले ही 19 अप्रैल को घर से फरार हो गया। इसकी खबर लगते ही लड़का व लड़की पक्ष के लोगों पूरे दिन व रात दुल्हे को खोजते रहे, लेकिन वह नहीं मिला।
शाम को दोनों पक्षों ने बातचीत की ताे दुल्हे के पिता ने लड़की पक्ष को बताया कि उनका बेटा भाग गया है। नहीं मिल रहा है। इसलिए वह दूसरे लड़के से उसकी शादी कर रहे हैं। लड़की पक्ष के लोग मान भी गए। तभी दूसरा दूल्हा भी बीमार हो गया। यह देखकर सब परेशान हो गए। सोचा कि अब क्या होगा।
आनन फानन में तीसरे दुल्हे की खोजबीन की गई और शादी की बात तय की गई। इसके बाद युवती के घर 20 अप्रैल को ही बरात आई। शादी भी हुई, लेकिन दुल्हन की विदाई नहीं कराई गई।
जिसके चलते युवती आज भी शादी होने के बावजूद अपने मायके में है। इससे आहत युवती के स्वजन ने डीएम व एसपी से मामले की शिकायत कर ससुराल पक्ष पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। एसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
बलिया जिले के बेल्थरा रोड अंतर्गत आने वाले हल्दीरामपुर ग्राम सभा के छपिया गांव में…