गोरखपुर में आग का तांडव, 200 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात

गोरखपुर: गीडा सेक्टर-15 की रूंगटा इंडस्ट्रीज प्रा. लिमिटेड की ब्रान आयल फैक्ट्री शुक्रवार भोर में अचानक आग की लपटों में घिर गई। केमिकल पाइप लाइन में भड़की आग इतनी भीषण साबित हुई कि खबर लिखे जाने तक भी उस पर काबू नहीं पाया जा सका। धुएं का गुबार सुबह से लेकर देर शाम तक आसमान में छाया रहा। प्रशासन ने टैंक फटने की आशंका को देखते हुए आसपास का पूरा इलाका खाली करा दिया है। मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के लिए जिद्दोजहद कर रही है।

भोर करीब चार बजे फैक्ट्री परिसर में अचानक धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद पाइप लाइन के ऊपरी और निचले हिस्सों से आग की लपटें निकलने लगीं। कुछ ही मिनटों में पूरा सेक्शन धधक उठा। फैक्ट्री कर्मी अंदर लगे फायर सिस्टम के बूते शुरुआती प्रयास में जुटे, मगर सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया। अंदर मौजूद केमिकल और पाइप लाइन की गर्मी ने आग को और विकराल कर दिया। स्थानीय दमकलों के पहुंचते-पहुंचते आग काफी फैल चुकी थी। देवरिया, बस्ती और संतकबीर नगर से भी फायर टेंडर बुलाए गए।

इंडियन आयल, एचपी गैस भराई संयंत्र और गीडा की अन्य फैक्ट्रियों की दमकल गाड़ियां भी लगाई गईं, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि लगातार पानी फेंकने के बाद भी पाइप लाइन ठंडी नहीं हो सकी। स्थिति अनियंत्रित होने पर गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ व देवीपाटन रेंज की करीब 200 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगाई गई हैं। बताया जा रहा है कि आग मुख्य स्टोरेज टैंक से जुड़ी पाइप तक पहुंच गई है, जिसकी वजह से विस्फोट का खतरा बना हुआ है। इंजीनियरों की सलाह पर टैंक को ठंडा करने के लिए उस पर लगातार पानी डाला जा रहा है।

भावी खतरे को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के पूरे क्षेत्र को खाली करा दिया है। फैक्ट्री के दोनों तरफ जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। एडीजी अशोक मुथा जैन, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, डीआइजी डा. एस. चन्नप्पा, डीएम दीपक मीणा, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, गीडा सीईओ अनुज मलिक सहित तमाम अधिकारी सुबह से घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत-बचाव पर नजर बनाए हुए हैं। फैक्ट्री मालिक राजेश रूंगटा का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन हो सकेगा। डीएम दीपक मीणा ने आग की वजहों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago