प्रेम की खौफनाक परिणति, प्रेमिका ने प्रेमी के शव से रचाई शादी

महाराष्ट्र के नांदेड से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां आंचल नाम की एक लड़की के परिवारवालों ने उसके प्रेमी सक्षम को मौत के घाट उतार दिया। लड़के का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने दूसरी जाति की लड़की के साथ प्रेम किया था।

आंचल के घर वाले इस प्रेम के इतने खिलाफ हो गये कि उसके भाई और पिता ने मिलकर लड़के सक्षम की हत्या कर दी। दोनों ने मिलकर पहले बेटी के प्रेमी को जमकर पीटा फिर उसके सिर में गोली मार दी। इतने से भी मन नहीं भरा तो दोनों ने मिलकर उसका सिर पत्थर से कुचल दिया।

बेरहमी से हुई थी सक्षम की हत्या

सक्षम की हत्या इतनी निर्मम थी कि पुलिस भी घटनास्थल पर हैरान रह गई। नांदेड के मिलिंद नगर इलाके की यह घटना गुरुवार शाम इतवारा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी। सक्षम की हत्या की जानकारी होने पर आंचल उसके घर गई और प्रेमी की शव के साथ शादी कर ली।

पुलिसवाले ने भाई को भड़काया

आंचल ने दो पुलिसवालों धीरज कोमलवार और महीत असरवार पर अपने भाइयों को भड़काने का आरोप लगाया है। खबर है कि आंचल के परिवार वालों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है।

जिस दिन सक्षम की हत्या हुई, उस दिन सुबह करीब 11 बजे छोटे भाई ने आंचल को पुलिस स्टेशन ले जाकर सक्षम के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने को कहा था। जब आंचल ने इनकार कर दिया तो पुलिसवालों ने उसके भाई को भड़काया।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago