Categories: स्पेशल बलिया

बलिया में लव मैरिज के 15 दिन बाद प्रेमिका की मौत, पेड़ से लटकता मिला शव

बलिया: में लव मैरिज के 15 दिन बाद ही एक नवविवाहिता का शव पेड़ से लटकता मिला है। मृतका की मां ने प्रेमी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मौत के बाद लड़का मौके से फरार है। मृतका की पहचान अतरडरिया निवासी सपना चौहान (21) के रूप में हुई है।

पूरा मामला सहतवार थाना क्षेत्र के अतरडरिया गांव स्थित एक फुलवारी का है। जहां एक पेड़ में रस्सी के सहारे शव लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने कहा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा।

घटना की जानकारी तब हुई जब गांव के चौकीदार ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच किया।

18 जून को सपना और अमित की हुई थी शादी।
बताया जाता है कि सपना और अमित के बीच प्रेम प्रपंच चलने के बाद बीते 18 जून को क्षेत्र के प्रसिद्ध पचरूखा देवी मन्दिर में शादी हुई थी। जहां दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे। बकायदा स्टाम्प पर लिखकर भी शादी हुई थी।

लोगों ने बताया कि जब मंदिर में शादी हो रही थी दोनों पक्ष ने लड़के और लड़की दोनों से ये पूछा था कि आप दोनों की शादी किसी दबाव में तो नहीं हो रहा। मौके पर गांव के भी कई लोग मौजूद थे।

दोनों ने मंदिर में की थी शादी।
लड़की और लड़के दोनों ने शादी के लिए हामी भरी थी। लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा दोनों ने साथ में सात फेरे भी लिए। शादी संपन्न होने पर दोनों ने वहां मौजूद गार्जियन के पैर भी छुए। शादी के बाद सपना अमित के घर चली आई।

इस बीच अमित के पिता प्रेम चन्द चौहान ने एक जुलाई को सहतवार थाने में बहू सपना के गायब होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि 30 जून को मेरी बहू सपना घर से गायब हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सपना को ढूंढ़ने के प्रयास में जुट गई।

मृतका की मां ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया।
मृतका सपना की मां रेखा देवी ने बताया 15 जून को मेरी लड़की सपना को मुसाफिर का लड़का मनोज, प्रेमचंद का लड़का अमित और प्रेमचंद का नाती भगा ले गए। उसके बाद हमें धमकी दिया कि उसकी कहीं शादी की तो सपना को मार देंगे।

इस पर उन्हें समझाकर वापस बुलाया 18 जून को उनकी मंदिर में प्रेमचंद के लड़के अमित से दुर्गा मंदिर में शादी करवा दी। 30 जून को हमें बताया कि लड़की भाग गई है। हमने प्रेमचंद से पूछा कि लड़की कहां है। तो उसने कहा कि भाग गई है।

कल प्रेमचंद का फोन आया कि आइए लड़की को खोजा जाए तो हमने कहा कि हम लोग आएंगे तो आप हमें भी गायब कर देंगे और हम लोग नहीं गए। आज हम लोग बलिया एसपी ऑफिस पर पहुंचे तब हमें सूचना मिली की सपना की लाश मिली है आ जाइए। इसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे।

पिता बोले-थाने गया तो रिपोर्ट नहीं लिखा गया।
मृतका के पिता दया शंकर चौहान ने बताया कि मेरी लड़की को 15 तारिख को अमित भगा कर ले गया। हम लोगों ने उनके घर वालों से बोले मेरी बेटी को वापस लाओ जिंदा हो या मुर्दा हो। उसके बाद दोनों वापस लेकर आए।

Spread the love
new desk

news

Share
Published by
new desk