बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 वर्षीय युवती पिछले तीन दिनों से लापता है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवती की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में आशंका जताई है कि उनकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर भगा लिया है। उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की है कि उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
मां की तहरीर के आधार पर भीमपुरा पुलिस ने शनिवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश में जुट गई है। परिजनों ने पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए बेटी को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है।
वहीं, भीमपुरा एसएचओ अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए युवती की खोजबीन कर रही है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…