बलिया में गैंगेस्टर एक्ट के एक आरोपी को अदालत ने सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश (गैंगेस्टर एक्ट)/अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने अभियुक्त राजेश कुमार मौर्या को चार वर्ष के सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
राजेश कुमार मौर्या, जो सैदपुर, जिला गाजीपुर निवासी कमलेश उर्फ मेंहगू मौर्या का पुत्र है, को थाना गड़वार में दर्ज मु0अ0सं0-46/1996 के तहत धारा- 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में दोषी पाया गया।
यह सजा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन कनविक्शन” के तहत बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप हुई है।
अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अर्थदंड का भुगतान न करने पर अभियुक्त को एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। इस मामले में अभियोजन अधिकारी अजय कुमार तिवारी थे।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…