बलिया में पिता की मौत का सदमा, पुत्र को हार्ट अटैक, एक साथ हुआ पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार

बलिया जिले के नगरा ब्लॉक अंतर्गत बरौली ग्राम पंचायत में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां पिता की मृत्यु का सदमा सहन न कर पाने के कारण पुत्र की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद एक ही चिता पर पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया।

बरौली निवासी 55 वर्षीय दूधनाथ बंसफोर पिछले दो वर्षों से क्षय रोग से पीड़ित थे और उनका सरकारी स्तर पर इलाज चल रहा था। शुक्रवार शाम को उनका निधन हो गया। दूधनाथ की मौत की खबर मिलते ही उनके सबसे छोटे बेटे, 35 वर्षीय वीरेंद्र गहरे सदमे में चले गए।

वीरेंद्र अपने बीमार पिता के इलाज के लिए अथक प्रयास कर रहे थे और मजदूरी करके उनका उपचार करा रहे थे। पिता की मृत्यु का यह गहरा आघात वीरेंद्र सहन नहीं कर सके। शनिवार को उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी भी मृत्यु हो गई।

इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पिता-पुत्र की शव यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। दोनों का अंतिम संस्कार सरयू नदी के किनारे दोहरीघाट पर एक साथ किया गया।

दूधनाथ के दूसरे पुत्र राजेंद्र ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वीरेंद्र मजदूरी करके पिता का इलाज करा रहा था। वीरेंद्र ने पिता को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन अंततः उनकी मृत्यु का सदमा उन्हें भी ले गया। इस घटना से बरौली ग्राम पंचायत में गहरा दुख व्याप्त है। यह त्रासदी पूरे गांव के लिए एक बड़ी क्षति मानी जा रही है।  (खबर में प्रयोग किया गया फोटो AI जनरेटेड है)

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago