बलिया की बात

बलिया से इस तारीख से आनंद विहार और जोगबनी के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया। गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से जोगबनी व दरभंगा के लिए दो विशेष ट्रेनें चलेंगी। दोनों ट्रेन बलिया स्टेशन से होकर गुजरेंगी।

वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 04094 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी आरक्षित विशेष गाड़ी 24 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल से 11.55 बजे प्रस्थान करेगी।

गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, औंड़िहार, गाजीपुर होते हुए बलिया स्टेशन पर शाम छह बजे पहुंचेगी। यहां से सुरेमनपुर, हाजीपुर, बरौनी आदि स्टेशनों से होते हुए जोगबनी स्टेशन पर सुबह 7.30 बजे पहुंचेगी। 

वापसी में 04093 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन 26 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को जोगबनी से 09.30 बजे प्रस्थान करेगी। बलिया स्टेशन पर रात 11.27 बजे पहंुचेगी। दूसरे दिन आनंद विहार टर्मिनल चार बजे पहंुचेगी।

About The Author: Ballia Ki Bat Desk