बलिया में पूर्व विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई ने दर्ज कराया केस

बलिया के बेल्थरारोड में पूर्व विधायक स्व. रफीउल्लाह के पुत्र इशरार अहमद उर्फ गुड्डू (52) की शुक्रवार को सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। यह घटना फरसाटार के भुआरी मोड़ पर हुई। इशरार अहमद के बेटे की 18 दिसंबर को शादी तय थी, जिससे परिवार में तैयारियां चल रही थीं।

उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार स्थित भुआरी मोड़ पर शुक्रवार दोपहर करीब 1:40 बजे यह हादसा हुआ। इशरार अहमद अपनी बाइक से बेल्थरा रोड की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक (UP 61 BL 2636) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इशरार अहमद सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सीएचसी सीयर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन मऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की विस्तृत छानबीन कर रही है। मृतक के भाई नियाज अहमद की तहरीर पर उभांव पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इशरार अहमद एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से संबंध रखते थे। उनके पिता स्व. रफीउल्लाह 1974 में कांग्रेस से और 1977 में जेएनपी से लगातार दो बार विधायक रहे थे। परिवार में इन दिनों इशरार अहमद के बेटे असहर की शादी की तैयारियां चल रही थीं, जो 18 दिसंबर को शाहपुर अफगां से गाजीपुर जानी थी।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago