बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति की दूसरी शादी उसकी पहली पत्नी ने रुकवा दी। पहली पत्नी अपने वकील के साथ विवाह स्थल पर पहुंची और दावा किया कि दूल्हे ने उससे कोर्ट मैरिज की थी। दूल्हा मंडप से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बैरिया थाना क्षेत्र के भुआलछपरा गांव निवासी राजेश पाण्डेय पुत्र राज गोपाल पाण्डेय की शादी दोकटी क्षेत्र की एक युवती से तय थी। दुल्हन अपने परिजनों के साथ विवाह स्थल पर पहुंची और दूल्हे का इंतजार कर रही थी।
इसी दौरान झारखंड राज्य के खरसांवा जिले की लक्ष्मी अपने वकील और दोकटी पुलिस के साथ विवाह स्थल पर पहुंची। लक्ष्मी ने दावा किया कि उसकी राजेश से 10 साल पहले कोर्ट मैरिज हुई थी।
लक्ष्मी ने बताया कि राजेश ने उससे तलाक का मुकदमा बलिया में दायर किया था। उसे फेसबुक के जरिए राजेश की दूसरी शादी की जानकारी मिली। वह तुरंत उसके गांव पहुंची, लेकिन घर बंद मिला। लोगों ने बताया कि शादी लालगंज के एक लॉज में हो रही है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और उनके साथ विवाह स्थल पर पहुंची।
घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से पहली पत्नी और उसके वकील को चौकी लालगंज ले गई। दूसरी ओर, दुल्हन पक्ष में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और फरार दूल्हे राजेश पाण्डेय की तलाश जारी है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…