बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र स्थित इब्राहिमाबाद नौबरार अठगांवां पंचायत के बड़का सुफल टोला बस्ती में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। इस घटना में सात परिवारों के लगभग एक दर्जन मड़हे जलकर राख हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग बिजली के केबल से निकली चिंगारी के कारण लगी।
ग्रामीणों ने बताया कि शाम करीब चार बजे लालजी बिंद के मड़हे के ऊपर से गुजर रहे घरेलू बिजली के तार से चिंगारी निकली और सीधे मड़हे पर जा गिरी। उस समय मड़हे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते इसने आसपास के कुल ग्यारह मड़हों को अपनी चपेट में ले लिया।
स्थानीय लोगों ने बाल्टी और मोटर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक अधिकांश मड़हे पूरी तरह जल चुके थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और कई परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
आग से लालजी बिंद के 2, ललक बिंद के 2, जितेंद्र बिंद का 1, गौतम बिंद का 1, तेईस बिंद के 2, विहारी बिंद का 1 और रंगीला बिंद के 2 मड़हे जल गए। इन मड़हों में रखा लाखों रुपये का सामान, आभूषण, नकदी, जरूरी कागजात और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए।
खबर लिखे जाने तक कोई भी सरकारी अधिकारी या समाजसेवी संगठन मौके पर नहीं पहुंचा था। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…