बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 54 वर्षीय किसान गुलाब की मौत हो गई। किसान को बुलेट मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। यह घटना सिकंदरापुर टिकुलिया गांव के सामने नगरा भीमपुरा मार्ग पर 26 नवंबर 2025 को सुबह करीब 10 बजे हुई।
मृतक गुलाब अपने घर से धान काटने के लिए सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान भीमपुरा की तरफ से आ रही एक बुलेट मोटरसाइकिल (रॉयल एनफील्ड 350 सीसी, वाहन संख्या UP60BH7353) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुलाब सड़क पर ही गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने तुरंत घायल गुलाब को इलाज के लिए मऊ स्थित प्रकाश हॉस्पिटल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी जीतनी देवी, पुत्र विजय कुमार और पुत्री रीमा, कुसुम, और खुशबू का रोते रोते बुरा हाल हो गया है ।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…