बलिया में 20 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय, सतानी सराय भृगु आश्रम में यह मेला लगेगा, जिसमें रमाया हेल्थ केयर प्रा. लि. वाराणसी विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेगी।
इस मेले में हाई स्कूल, इंटर और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। कंपनी मैनेजमेंट, एग्जीक्यूटिव, ट्रेनर, टेक्नीशियन और सुपरवाइजर जैसे पदों के लिए चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 से 18,000, 25,000 और 35,000 रुपए तक का वेतन दिया जाएगा, जो सेवा शर्तों पर आधारित होगा।
मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैंपस चयन इसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। यह जानकारी सेवायोजन अधिकारी ने दी है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…
View Comments
Fresher