बलिया में लगने जा रहा है रोजगार मेला, युवाओं को मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी मौका

बलिया में बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए दो दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 27 और 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, तारा निवास गली, सतनी सराय, बलिया में लगेगा। इसका उद्देश्य जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

इस मेले में रुद्रपुर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, रुद्रपुर, उत्तराखंड की ओर से मल्टीनेशनल कंपनी राठौ स्टीयरिंग प्राइवेट लिमिटेड, बावल, हरियाणा में नौकरी के अवसर मिलेंगे। चयनित उम्मीदवारों को ऑन-जॉब ट्रेनिंग के साथ-साथ निःशुल्क डिप्लोमा पॉलिटेक्निक और मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स करने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा।

इन पदों के लिए योग्यता 12वीं पास, आईटीआई पास या स्नातक है। आवेदकों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी। यह रोजगार मेला सेवायोजन उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन की श्रृंखला का हिस्सा है। महिलाओं के लिए यह एक विशेष अवसर है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago