बलिया में 4 दिसंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित यह मेला योगेंद्रनाथ प्राइवेट आईटीआई, रामपुर टीटही, बसारिकापुर बलिया में लगेगा।
इस मेले में विजन इंडिया जीएमआर इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी विभिन्न पदों पर भर्ती करेगी। इनमें तकनीशियन, सुपरवाइजर, सपोर्ट स्टाफ और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
चयनित अभ्यर्थियों को 14,256 रुपये से 17,558 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। कार्यस्थल बलिया ही रहेगा।
रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकृत उम्मीदवारों का कैंपस चयन भी इसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…