बलिया के इस टोले में आजादी के बाद पहली बार जली बिजली, ग्रामीणों में खुशी की लहर

बलिया जिले के मुरली छपरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चांददियारा के पुरवा फिरंगी टोला में आजादी के बाद पहली बार इस गांव में विद्युत कनेक्शन पहुंचा। बिजली आते ही बच्चे टीवी देखने के लिए उत्सुक दिखे और किसान सिंचाई की तैयारी में जुट गए।

लगभग तीन सौ की आबादी वाला यह टोला अब तक बिजली सुविधा से वंचित था। ग्रामीणों ने लंबे समय से इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए थे। भाजपा नेता सूर्यभान सिंह के माध्यम से ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को कई बार पत्र लिखकर बिजली उपलब्ध कराने की मांग की थी। इस मांग पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के निजी सचिव सूर्यपाल गंगवार ने 16 सितंबर 2025 को अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

सरकार के निर्देशों के बाद ऊर्जा विभाग की टीम ने तेजी से कार्रवाई की। गांव में बिजली के तार खींचे गए और कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। बिजली आपूर्ति शुरू होने पर ग्रामीणों में वर्षों के इंतजार की समाप्ति का संतोष देखा गया।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago