बलिया में कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए ई-लॉटरी का आयोजन 21 नवंबर को किया जाएगा। यह प्रक्रिया विकास भवन सभागार में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति (डीएलएससी) की देखरेख में यह लॉटरी संपन्न होगी।
यह ई-लॉटरी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ‘प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू’ और ‘सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM)’ योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों की द्वितीय बुकिंग से संबंधित है। किसानों द्वारा विभागीय पोर्टल एग्रीदर्शन 2.0 पर 15 अक्टूबर 2025 से 29 अक्टूबर 2025 तक बुकिंग की गई थी।
कृषि यंत्रीकरण की सभी योजनाओं में लक्ष्य की सीमा तक हुई बुकिंग को निदेशालय स्तर से पहले ही कन्फर्म किया जा चुका है। अब स्थानीय स्तर पर ई-लॉटरी के माध्यम से अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जनपद के सभी संबंधित किसानों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि पर ई-लॉटरी कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। जो किसान किसी कारणवश इस प्रक्रिया में उपस्थित नहीं हो पाते हैं, उन्हें उपस्थित किसानों और समिति द्वारा किए गए ई-लॉटरी चयन प्रक्रिया से सहमत माना जाएगा। उनकी अनुपस्थिति में कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…