श्रद्धालु हेलीकाप्टर से 500 फीट की उंचाई से माघ मेले का देख सकेंगे विहंगम दृश्य, पहली बार हेली राइड सुविधा

प्रयागराज: Magh Mela 2026 माघ मेला में इस बार श्रद्धालुओं को हेली राइड की भी सुविधा मिलेगी। इससे श्रद्धालु आसमान से विहंगम संगम को निहार सकेंगे। इसके लिए मेला प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मेला में पहली बार ही कला ग्राम भी विकसित किया जा रहा है। यह एक विशेष सांस्कृतिक केंद्र होगा, जो देश-विदेश के कलाकारों, शिल्पकारों और कलाविदों को एक मंच पर लाएगा, जहां लोक कलाओं, हस्तशिल्प, पारंपरिक नृत्यों और सांस्कृतिक प्रदर्शनों के ज़रिए भारत की समृद्ध विरासत को दिखाएगा। यह संगम की तपोभूमि और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कराएगा।

अरैल क्षेत्र को विशेष सेक्टर के रूप में विकसित हो रहा

Magh Mela 2026 इस बार अरैल क्षेत्र को विशेष सेक्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। पहली बार अरैल क्षेत्र को सेक्टर का दर्जा भी दिया गया है। यहां पहली बार टेंट सिटी बसाई जा रही है जिसके पास में चार ब्लाकों का वेलनेस सेंटर होगा। टेंट सिटी में अलग-अलग श्रेणियों के कुल 120 कैंप होंगे, जिनकी आनलाइन बुकिंग भी हो सकेगी। अभी तक कुंभ और महाकुंभ में ही टेंट सिटी बसाई जाती थी। अरैल क्षेत्र में यह टेंट सिटी बिल्कुल ही संगम के पास बसाई जा रही है, जहां से श्रद्धालु आसानी से त्रिवेणी में डुबकी लगाने पहुंच सकेंगे।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago