यूपी के झांसी के बबीना थाने में एक युवती के अपहरण की सूचना के बाद नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला। परिजनों ने युवती की शादी जिस लड़के से तय की थी, वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी। उसका किसी अन्य से प्रेम प्रसंग था, लिहाजा घरवालों को बिना बताए युवती अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी।
पुलिस ने सभी पक्षों को थाने बुलाया था। पिता ने बेटी से घर चलने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। बोली- प्रेमी के साथ रहूंगी। इस पर युवती के पिता ने थाने में ही जहर खा लिया। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बबीना थाना क्षेत्र के मुरारी गांव का गोलू भार्गव पीएसी में सिपाही है। वह कानपुर में तैनात है। पास की ही एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग था। इधर, युवती के परिजनों ने युवती की शादी वन दारोगा से तय कर दी। इससे नाराज युवती भागकर प्रेमी के पास चली गई। युवती के पिता ने थाने में शिकायत कर आरोप लगाया कि पीएसी के सिपाही ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है।
जांच-पड़ताल के बीच पुलिस ने सभी पक्षों को थाने बुलाया। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने पीएसी कॉन्स्टेबल से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। वह उसी के साथ रहेगी।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…