बलिया के रसड़ा क्षेत्र के गौरा ऐतिहासिक गोविंद शाह खिचड़ी मेला में बुधवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले के तेरहवें दिन श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और बाटी-चोखा व खिचड़ी का आनंद लिया।
इस वर्ष मेले में एक विशेष आकर्षण बहराइच के ‘नारियल मैन’ धर्मेंद्र राजभर होंगे। वे 5 दिसंबर को गौरा धाम पर एक अनोखा कारनामा दिखाएंगे। धर्मेंद्र राजभर ने 4 मिनट में 401 नारियल हाथों से तोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
यह ऐतिहासिक मेला 6 दिसंबर तक चलेगा। 5 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अंतर्जनपदीय बालक एवं बालिका दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान गोविंद राजभर ने इस जानकारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन के साथ-साथ महंत परशुराम दास, मेला कमेटी के व्यवस्थापक पवन राजभर, मुन्ना राजभर, मंत्री सुनील राजभर, अनिल हरिवंश, विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज पासवान, उपाध्यक्ष तिलेश्वर राजभर, पूर्व प्रधान जयराम राजभर और बृजेश चंदन सहित कई लोग मेले को सफल बनाने में सक्रिय रूप से लगे हैं।
इस मेले में बलिया के अलावा गाजीपुर और मऊ जैसे पड़ोसी जनपदों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु गोविंद शाह के दरबार में पहुंचकर मन्नतें मांग रहे हैं।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…