बलिया में पुलिस मुठभेड़ में बच्चे का किडनैपर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद बच्चे के अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार देर रात हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिनेश कुमार शुक्ला के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 की रात करीब 11:10 बजे उभांव पुलिस टीम साहूनपुर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा।

खुद को पुलिस टीम से घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। उसके बाएं पैर में गोली लगी।

घायल बदमाश की पहचान मो. जैद उर्फ सलमान पुत्र रफतउल्ला, निवासी एकसार पिपरौली बड़ागांव, थाना उभांव, जनपद बलिया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 0.315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 11 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे एकसार पिपरौली बड़ागांव निवासी 3 वर्षीय मु. फुजैल अहमद, पुत्र असलम का अपहरण किया था। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

उभांव पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान सख्ती से जारी रहेगा।

फिलहाल इस मुठभेड़ के बावजूद बेल्थरा वासियों की नजरें आयुष हत्याकांड में पुलिस के अगले कार्रवाई पर लगी हुई है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago