बलिया के रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत गायघाट में शुक्रवार को एक सात वर्षीय बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चा घर के पास ही शौच करने गया था। इसी दौरान वह किसी कारणवश बगल के पानी से भरे गड्ढे में गिर गया।
काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। तलाश के दौरान बच्चा घर से कुछ ही दूरी पर स्थित पानी से भरे गड्ढे में मिला।
परिजनों ने आनन-फानन में उसे रेवती अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चे के शव को लेकर घर चले गए। मृतक बच्चे का नाम लाली पुत्र सलऊदीन बताया जा रहा है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…