स्पेशल बलिया
बलिया की शिक्षिका प्रतिमा उपाध्याय को मुख्यमंत्री देंगे पुरस्कार
बलिया: मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के जुपिटर हॉल में 21 अगस्त 2021 को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:-बलिया: ट्रेन के सामने कूदा अधेड़, पैर कटकर हो गए अलग, अस्पताल में हो गई मौत
इस पुरस्कार के लिए चयनित सूची के क्रमांक 41 पर बलिया के शिक्षिका प्रतिमा उपाध्याय का नाम है. प्रतिमा उपाध्याय शिक्षा क्षेत्र दुबहर की प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली की प्रधानाध्यापिका हैं
इसे भी पढ़ें:-बलिया: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत
शासन से मिले आदेश के क्रम में विशेष वाहन द्वारा प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय शुक्रवार की शाम मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नामित सीडीपीओ हनुमानगंज श्रीमती सरस्वती शाक्या एवं मुख्य सेविका श्रीमती बसंती मिश्रा के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रस्थान की.