स्पेशल बलिया

बलिया में चंदन सिंह हत्याकांड में सगे भाई समेत 3 गिरफ्तार, नहर किनारे मिला था शव

बलिया पुलिस ने मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर गांव में हुए चंदन सिंह हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के सगे भाई सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार (दांव) भी बरामद कर लिया गया है।

बुधवार को मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर निवासी चंदन सिंह का शव नहर किनारे मिला था। उनकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मृतक के सगे भाई संतोष कुमार सिंह (पुत्र सुरेंद्र सिंह), कमलेश कुमार सिंह उर्फ हलचल सिंह (पुत्र देवनाथ सिंह) और बहारन सिंह उर्फ उदय प्रताप सिंह (पुत्र जगरन्नाथ सिंह) के रूप में हुई है।

मृतक की पत्नी अंजनी सिंह ने मनियर थाने में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उन्होंने पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते पति संतोष सिंह और उसके साथियों पर चंदन सिंह की हत्या का आरोप लगाया था।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago