बलिया में एक युवक ने दोकटी थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, मारपीट की, अवैध वसूली की और उसे फर्जी मुकदमे में फंसाया।
युवक ने आरोप लगाया कि उसके एक मित्र द्वारा कुछ राशि दिए जाने के बाद उसे धारा 151 के तहत चालान किया गया। हालांकि, उसे रातभर पुलिस हिरासत में रखकर प्रताड़ित किया गया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि पुलिस ने पहले से पकड़े गए अपराधियों के साथ उसका नाम जोड़ा और उसकी मोटरसाइकिल पर गांजा रखने का फर्जी मामला दर्ज किया। उसे 1 अप्रैल 2024 को न्यायालय भेज दिया गया।
न्यायालय से जमानत मिलने के बावजूद मंटू को एक अन्य फर्जी मुकदमे में जेल भेज दिया गया। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर मंटू यादव ने न्यायालय का रुख किया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर संबंधित धाराओं में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। (भास्कर)
थंबनेल में प्रयोग किया गया फोटो AI जनरेटेड है
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…