सिद्धार्थनगर: नगर के एक मैरिज हॉल में शनिवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब शराब के नशे में होने पर वर और वधू पक्ष के लोगों में विवाद छिड़ गया। मामला इतना बढ़ा कि बिना विवाह संपन्न हुए बरात को बैरंग लौटना पड़ा।
शनिवार रात एक मैरिज हॉल में बरात पहुंची थी। दोनों पक्ष के स्वजन व रिश्तेदार नाश्ता-पानी में व्यस्त थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पहले हल्की नोंकझोंक हुई, जो देखते ही देखते तकरार में बदल गई। बताया जा रहा है कि दूल्हा नशे की हालत में मंच पर चढ़ा, जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद और बढ़ गया। हंगामा बढ़ने पर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी देर तक एक दूसरे को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।
अंतत: बारात बिना शादी के वापस लौट गई। प्रभारी निरीक्षक सदर दुर्गा प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शादी बिना संपन्न हुए बारात लौट गई, लेकिन इस प्रकरण में किसी भी पक्ष ने अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…