वाराणसी के एक शादी का लॉन काफी खूबसूरती से सजा था। मेहमानों की भीड़ लगी थी। बाराती-घराती खाना खा रहे थे। दूल्हा भी द्वारचार के बाद जयमाल के स्टेज पर पहुंच गया था। सजी-धजी दुल्हन डांस करते हुए स्टेज की तरफ बढ़ी। थोड़ी ही देर में दुल्हन जयमाल के स्टेज पर पहुंच गई।
लेकिन, तभी दूल्हा और उसकी मां बिगड़ गई। दोनों दहेज के 25 हजार रुपए तुरंत देने की मांग करने लगे। जब किसी तरह से बात नहीं बनी, तो दुल्हन के पिता ने एक रिश्तेदार से उधार लेकर रुपए दूल्हे की मां को दिए। तब जाकर दूल्हे ने दुल्हन को जयमाल पहनाया।
जयमाल के बाद दूल्हा-दुल्हन और उनके कुछ खास रिश्तेदार खाना खाने बैठे। तभी दूल्हे की मां ने खाना खा रहे लोगों को लिफाफा (रुपए) देने की डिमांड कर दी। इस पर दुल्हन के पिता ने लिफाफा देने से मना कर दिया। इसको लेकर बात ज्यादा बढ़ गई। इसके बाद दुल्हन ने खुद ही शादी करने से इनकार कर दिया, साथ ही पुलिस को भी फोन कर दिया। यह सब शिवपुर के बसही स्थित मंगल मंडपम में हुआ।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…