अपना प्रदेश

देवरिया में शादी के बाद विदाई से पहले दुल्हन फरार, दूल्हा पहुंचा थाने लगाई मदद की गुहार

देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र में शादी के बाद विदाई से ठीक पहले दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। दूल्हा पक्ष ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। यह घटना बीते 25 नवंबर को हुई।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर जनपद देवरिया के ग्राम-पंचायत सरहसबह, पोस्ट- छपौली निवासी आकाश भारती पुत्र रामराज प्रसाद की बारात 25 नवंबर को मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में धूमधाम से आई थी। दुल्हन पक्ष ने बरातियों का स्वागत किया और शादी की सभी रस्में पूरी की गईं।

अगले दिन जब दुल्हन की विदाई का समय आया, तो सभी उस समय हैरान रह गए जब पता चला कि दुल्हन घर से गायब हो गई है। इस घटना से घराती और बाराती दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। इसके बाद दूल्हा पक्ष ने मईल थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

प्रभारी थानाध्यक्ष मईल महेंद्र यादव ने बताया कि दूल्हा पक्ष की ओर से शिकायत मिली है कि विदाई के समय दुल्हन घर से कहीं चली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Nirbhay Yadav

Share
Published by
Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago