Categories: स्पेशल बलिया

बलिया में फेरों से पहले दुल्हन फरार, मंडप में दुल्हन का इंतजार करता रहा दूल्हा

बलिया: जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में जयमाल के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के पास भाग गई। इससे बरात बिना शादी कराए ही वापस हो गई। मामले को लेकर पूरे इलाके में चर्चा होती रही।

यह है मामला
थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात एक मोहल्ले से बरात आई थी। धूमधाम से बरात का स्वागत किया गया। बराती गाजे- बाजे के साथ नाचते-गाते हुए जश्न में डूबे रहे। इसके बाद जयमाल कार्यक्रम शुरू हुआ।

जयमाल के दौरान हंसी-खुशी वर कन्या ने एक- दूसरे को वर माला पहनाई। इसके बाद फोटो शूट शुरू हुआ तो बराती खाना खाने चले गए। शादी के मंडप में विवाह के अन्य रस्मों की तैयारी होने लगी। वर मंडप में पहुंच गया। कन्या का इंतजार होने लगा। इस बीच काफी देर तक कन्या बाहर नहीं आई तो लोगों में सुगबुगाहट शुरू हो गई।

लड़की के घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो पता चला कि कन्या कहीं गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी कन्या नहीं आई। जिसके बाद मंडप से दूल्हे को उठना पड़ा। काफी बातचीत के बाद बरात बैरंग वापस हो गई।

Spread the love
new desk

news

Share
Published by
new desk