यूपी के देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव में शादी के बाद फरार हुई दुल्हन पुलिस के दबाव में थाने पहुंची। पुलिस ने उसे वन स्टाफ सेंटर भेज दिया है। दुल्हन के पिता ने उसके प्रेमी पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
यह घटना 25 नवंबर की है, जब रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरहद समदा ग्राम निवासी आकाश पुत्र रामसक की बारात डेहरी गांव में आई थी। शादी के बाद अगली सुबह जब दूल्हा दुल्हन की विदाई के लिए कार लेकर दरवाजे पर पहुंचा, तो पता चला कि दुल्हन भोर में ही घर से फरार हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा हुई।
दुल्हन के फरार होने के बाद उसके पिता ने मईल पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने थाना क्षेत्र के पड़री गजराज निवासी एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग की।
मुकदमा दर्ज होने के बाद मईल पुलिस फरार दुल्हन और उसके प्रेमी को बरामद करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी। पुलिस के लगातार दबाव के चलते दुल्हन मईल थाने पहुंची। उसने पुलिस के सामने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…