बलिया में बोरे में मिला 10 साल के बच्चे का शव, माता-पिता का इकलौता बेटा था, जानिए पूरा मामला

बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के आमडरी गांव में सोमवार को 10 वर्षीय बच्चे का शव बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान आमडरिया निवासी यशवंत वर्मा उर्फ शिवम पुत्र राम जी वर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, यशवंत वर्मा उर्फ शिवम (लगभग 10 वर्ष) रविवार शाम करीब 6 बजे घर के बाहर गांव में खेल रहा था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चला।

इसके बाद परिजनों ने फेफना थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे, घर से लगभग 100 मीटर दूर एक घर के पीछे अमरूद के पेड़ के नीचे बोरे में यशवंत का शव मिला। घर के एक सदस्य ने जब बोरे में बच्चे का पैर देखा, तो वह हैरान रह गया और उसने तुरंत अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। बताया गया है कि यशवंत अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी चार बहनें हैं। वह होलीपैट कान्वेंट स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता राम जी वर्मा किसानी और मजदूरी करते हैं।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago