BLO का दोगुना होगा मानदेय, अब मिलेंगे 12 हजार, सुपरवाइजर, ERO और AERO की भी हुई मौज

लखनऊ। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान में जुटे बीएलओ व सुपरवाइजर का मानदेय बढ़ने जा रहा है। चुनाव आयोग से मानदेय बढ़ाने का आदेश आने के बाद अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इसका प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया है।

बीएलओ को अब 500 रुपये प्रतिमाह के बजाय एक हजार रुपये प्रति माह यानी सालाना 12 हजार रुपये मिलेंगे। बीएलओ के ऊपर तैनात सुपरवाइजरों का मानदेय डेढ़ गुणा किया गया है। प्रदेश में 1.62 लाख बीएलओ हैं जबकि सुपरवाइजर की संख्या 16,795 है। सुपरवाइजर को भी एक हजार रुपये के बजाय डेढ़ हजार रुपये महीना यानी 12 हजार रुपये के बजाय 18 हजार रुपये सालाना मिलेंगे।

एसआइआर अहम जिम्मेदारी निभाने वाले निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (एईआरओ) को भी पहली बार मानदेय देने की तैयारी है। ईआरओ को 30 हजार व एईआरओ को 25 हजार रुपये एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा। प्रदेश में 403 ईआरओ व 2042 एईआरओ हैं। इसके साथ ही सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए बीएलओ को दो हजार अतिरिक्त दिए जाएंगे। वित्त विभाग से हरी झंडी मिलने पर बढ़ा हुआ मानदेय सभी को मिल जाएगा।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago