भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास को सुनाई दो साल की सजा, जानिए पूरा मामला

भोजपुरी संगीत जगत के चर्चित लोकगायक भरत शर्मा व्यास की मुश्किलें मंगलवार को तब बढ़ गईं, जब धनबाद स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत ने उन्हें आयकर रिटर्न में कथित फर्जीवाड़े के एक पुराने मामले में दो वर्ष की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। अदालत ने इस मामले में दो अन्य अभियुक्तों-सत्यवान सिंह और नम्रता राय-को भी समान सजा दी है।

तीन लोगों को मिली सजा

सीबीआइ की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने वर्ष 2004 में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि तीनों ने फर्जी कागजातों के सहारे आयकर विभाग से 7,82,529 रुपये का रिफंड प्राप्त किया था। जांच के बाद मामला विशेष सीबीआई अदालत में पहुंचा, जहां लंबे सुनवाई क्रम के बाद विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अभिजीत कुमार पांडे ने तीनों को दोषी करार दिया।

अदालत में उपस्थित थे भरत शर्मा

फैसला सुनाए जाने के दौरान गायक भरत शर्मा अदालत में मौजूद थे। सजा सुनाने के बाद अदालत ने अभियुक्तों को 30 दिनों के लिए औपबंधिक (प्रोविजनल) जमानत भी दे दी है, ताकि वे ऊपरी अदालत में अपील दायर कर सकें।

बिहार-झारखंड में लोकप्रिय हैं भरत शर्मा

भरत शर्मा ब्यास भोजपुरी संगीत के जाने-माने कलाकार हैं। वे पिछले कई दशकों से लोकगीत, निर्गुण और भक्ति संगीत के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। उनकी कई एल्बमें बिहार-झारखंड और पूर्वांचल के श्रोताओं के बीच व्यापक लोकप्रियता रखती हैं।

सोशल और सांस्कृतिक मंचों पर उनकी सक्रियता ने उन्हें एक स्थापित लोकगायक के रूप में पहचान दिलाई है। इसी पहचान के कारण यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। 

अदालत के फैसले के बाद अब तीनों अभियुक्तों को ऊपरी अदालत में राहत की उम्मीद है। फिलहाल मामला एक बार फिर कानूनी प्रक्रिया के अगले चरण में प्रवेश कर चुका है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago