अपना प्रदेश

शादी के बाद प्रेमी संग दुल्हन फरार, दूल्हा तीन बीघा जमीन गिरवी रखकर लाया था बारात

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शादी में दुल्हा और दुल्हन के बीच रात में शादी के सारी रस्में हुई और बुधवार सुबह विदाई के ठीक पहले दुल्हन गायब हो गई। घंटों तलाश के बाद दुल्हन का कोई सुराग नहीं लगा तो बिना दुल्हन के दूल्हे को बारात वापस लौटना पड़ गया। वहीं दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे के दक्षिण टोला निवासी बंशीलाल गौतम के बेटी पल्लवी की शादी घुंघटेर थाना क्षेत्र के बाबागंज गांव के रहने वाले सुनील गौतम से तय हुई थी। ढोल बैंडबाजे के साथ मंगलवार रात बारात लेकर दुल्हा सुनील गौतम बंकी कस्बा पहुंचा। यहां बारातियों की भरपूर स्वागत सत्कार के बाद द्वार पूजा की रस्म अदायगी हुई। देर रात दोनों पक्षों की ओर से शादी की सारी रस्में हुई और सात फेरों के साथ शादी सम्पन्न हुई। देर रात शादी की सभी रस्में के बीच दूल्हा सुनील कुमार और दुल्हन पल्लवी का जयमाल कार्यक्रम हुआ। दूल्हा और दुल्हन दोनों ने डीजे पर साथ डांस कर खुशियां भी मनाई थी।

दूल्हे सुनील कुमार ने बताया कि तीन महीने पहले शादी का रिश्ता पक्का हुआ था। दूल्हे ने बताया कि शादी में कोई कमी न हो इसके लिए अपनी तीन बीघे जमीन 1.60 लाख रुपए में गिरवी रख कर दुल्हन के लिए जेवर बनवाए थे। दूल्हे की गाड़ी समेत बारात में 11 वैनों में करीब 90 बाराती लेकर पहुंचा था। मंगलवार रात शादी सम्पन्न होने के साथ बुधवार सुबह जैसे ही विदाई की तैयारी हुई। कमरे से दुल्हन पल्लवी अचानक गायब हो गई। इसकी जानकारी होते ही घरवालों के होश उड़ गए। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन की, लेकिन दोपहर तक भी पल्लवी का कोई सुराग नहीं मिला। दुल्हन के गायब होने की खबर दूल्हे और उसके घरवालों तक पहुंची तो वो सदमे में आ गए।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago